जवानों की शहादत पर भी राजनीति!

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
जवानों की शहादत पर भी जो राजनीति
कर जाते हैं।
ऐसी उच्चतम गुणवत्ता वाले नेता सिर्फ भारत में पाये जाते हैं।।
इन्हें शर्म नहीं आती की देश जल रहा है
अंगारों में।
इन्हें तो बस अपनी कुर्सियां ज़माना है दिल्ली के दरबारों में।।
नहीं ख्याल आता इन्हें मां की सूनी गोद
और बहना की राखी का।
ये तो हर हाल में ख्वाब देखते हैं सत्ता की
खूबसूरत झांकी का।।
ये देश एक दिन ज़रूर इनसे जवाब मांगेगा।
पीढियों को गर्त में धकेलने वालों से पाई-पाई का हिसाब मांगेगा।।
विनोद विद्रोही
जय हिन्द
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

पसंद आए तो शेयर करें
संपर्क सूत्र - 07276969415
नागपुर,
Blog: vinodngp.blogspot.in
Twitter@vinodvidrohi

Comments

Popular posts from this blog

जिंदगी इसी का नाम है, कर लो जो काम है...

गणतंत्र दिवस चिरायु हो..लंबी इसकी आयु हो...

क्या सचमुच मेरा भारत महान है...