Posts

Showing posts from April, 2017

सेना के जवानों के हौसले को शब्द देने की कोशिश...

थप्पड़ मारो या पत्थर से कर दो घायल, चाहे करवाओ दंगा। लहू की अंतिम बूंद तक लड़ूंगा जब तक है हाथों में तिरंगा।। विनोद विद्रोही जय हिन्द🇮🇳🇮🇳🇮🇳 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

कब तक गीदड़ों के हाथों शेर मारे जायेंगे?

सत्ता के तुम्हारे इस मोह के चलते ही आतंक के ये ज़ख्म नहीं भर पाते हैं। दुनिया में हम ही ऐसे देश हैं जहां गीदड़ों के हाथों शेर मारे जाते हैं।। विनोद विद्रोही कुपवाड़ा आतंकी हमले में शहीद हुये भारत मां के लालों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।💐💐💐 जय हिंद 

मत करो गुमान अपनी सफलता का...

जिस दिन जरा भी गुमान हो गया तुम्हें अपनी सफलता का। समझ लेना दौर शुरू हो चुका है तुम्हारी विफलता का।। विनोद विद्रोही (नोट: कृप्या उपरोक्त पंक्तियों को दिल्ली के एमसीडी चुनाव में केजरीवाल की हार से जोड़कर ना देखें😊) जय हिन्द पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

जवानों की शहादत पर भी राजनीति!

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 जवानों की शहादत पर भी जो राजनीति कर जाते हैं। ऐसी उच्चतम गुणवत्ता वाले नेता सिर्फ भारत में पाये जाते हैं।। इन्हें शर्म नहीं आती की देश जल रहा है अंगारों में। इन्हें तो बस अपनी कुर्सियां ज़माना है दिल्ली के दरबारों में।। नहीं ख्याल आता इन्हें मां की सूनी गोद और बहना की राखी का। ये तो हर हाल में ख्वाब देखते हैं सत्ता की खूबसूरत झांकी का।। ये देश एक दिन ज़रूर इनसे जवाब मांगेगा। पीढियों को गर्त में धकेलने वालों से पाई-पाई का हिसाब मांगेगा।। विनोद विद्रोही जय हिन्द 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुये भारत मां के लालों को श्रद्धांजलि

🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 व्यवस्थाओं के विरोध का दिखावा करने वाले ये झूठे फरियादी हैं। मत कहो इन्हें नक्सलवादी देश में छुपे बैठे ये आतंकवादी हैं।। भला कैसे निपटेंगे हम सीमा पर घुसपैठिये गद्दारों से, जब अपना ही घर भरा पड़ा है नमकहराम, मक्कारों से।। इन मक्कारों को भी बता दो की तैयारी हमारी पूरी है। देश के इन गद्दारों पर भी एक सर्जिकल स्ट्राइक ज़रूरी है।। दहशत का मंजर क्या होता इनको भी दिखला दो। नक्सलवाद की इस पौध को अब जड़ से मिटा दो।। विनोद विद्रोही जय हिन्द 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुये देश के  जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।💐💐💐💐🙏🙏🙏

बीच सफ़र में तेरा यूं साथ छोड़ देना आज भी खलता है...

बीच सफ़र में तेरा यूं साथ छोड़ देना, मुझे आज भी खलता है। इस रंजो-ग़म में भी मैं जी लेता हूं, ये मेरी कुशलता है।। कभी मैं यादों पर कभी यादें मुझपर, हावी होती है। तेरे जाने के बाद ये सिलसिला अक्सर, यूं ही चलता है।। विनोद विद्रोही 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

देश के भीतर ही असली गद्दार बैठे हैं...

सेना के जवानों को समर्पित: वतन की हिफाजत की खातिर वो किये जां निसार बैठे हैं। वो नादां क्या जाने देश के भीतर ही असली गद्दार बैठे हैं।। विनोद विद्रोही जय हिन्द 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

बेशक बोल के लब आजाद हैं तेरे

बेशक, बोल के लब तेरे आजाद हैं, पर ये भी कभी सोच ये लब कैसे आजाद हुये। तुम्हारे इन्ही लबों की आज़ादी की खातिर, कितना लहू दिया। भारत मां के लाल बर्बाद हुये।। भरी जवानी चूम लिया फांसी का फंदा, तो कभी रक्तरंजित जलियांवाला बाग हुये, तब जाकर कहीं ये लब तेरे आजाद हुये।। और आज नफ़रतों भरे इन नारों में देशभक्ति का मरण हो रहा है। लोकतंत्र है शर्मिंदा, भारत मां का चीरहरण हो रहा है। ये कैसी तस्वीर है, ये कैसा उन्माद है। बेशक बोल की लब तेरे आज़ाद हैं। पर ये भी कभी सोच लब कैसे आजाद हुये।। विनोद विद्रोही जय हिन्द 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

आतंकी घोषित करो नमकहराम पत्थरबाजों को..

अब तो बंद करो घाटी में गूंजती इन आवाजों को...आतंकी घोषित करो इन नमकहराम पत्थरबाजों को।। क्या करें जब अपना ही कोई जालसाज हो जाये। काट के फेंकना ही पड़ता है, जब अंग कोई लाइलाज हो जाये।। विनोद विद्रोही  जय हिन्द 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

नापाक हाथ जवानों के गिरेबां तक पहुंच गये...

पत्थरबाजों के मंसूबे कहां से कहां तक जा  पहुंचे। इनके नापाक हाथ हमारे जवानों के गिरेबां तक जा पहुंचे।। सवाल था केवल लोकतंत्र की रक्षा का, वर्ना ख़बर ये भी मिलती, कश्मीरी सपोले सीधे शमशां जा पहुंचे ।। बहुत हो चुका मोदी जी ये व्रत मौन के अब तोड़ो तुम। अलगाववादियों से अपनत्व के कोई भाव अब मत जोड़ो तुम।। भारत मां का दिल घायल है, अब तो नींद से जागो तुम। बहुत हो चुकी बातचीत, अब दुश्मन के सीने पर सीधे गोली दागो तुम।। विनोद विद्रोही जय हिंद 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

आखिर कब तक मौन रहेंगे हम गद्दारों की बदजुबानी पर...

ऐ मेरे मालिक तू उन्हें सद्बुद्धि दे, अकल दे। जो चाहते हैं कश्मीर मुद्दे पर अमेरिका दखल दे।। या फ़िर इन बाजुओं में इतना तू बल दे, कि देश के इन गद्दारों को हम मुट्ठी में मसल दें।। ये सब देख बल क्यों नहीं पड़ता है सत्ताधीशों की पेशानी पर। आखिर कब तक मौन रहेंगे हम गद्दारों की इस बदजुबानी पर।। विनोद विद्रोही जय हिंद 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

आज जयंती पर बजरंगबली से मेरी विनंति

आज जयंती पर बजरंगबली से मेरी विनंति। मन की ये विवशता, ये उलझन कैसे हम सुलझायें, हे बजरंग बली दूर करो सारी बाधायें।। और लंका दहन के लिये अब सात समंदर पार ना जायें, क्योंकि देश के भीतर ही अब बन चुकी हैं कई लंकायें।। जगह-जगह रावणों सा आचरण हो रहा है, गली-गली में सीता का हरण हो रहा है। जटायु तो अब यहां कोई दिखता नहीं, सरेआम मानवीय मूल्यों का मरण हो रहा है।। शासन-प्रशासन सबमें आया एक भूचाल है, ये मत पूछो देश में राम-राज़ का कैसा हाल है। खुद तुम्हारे राम के आस्तित्व पर ही यहां सवाल है, और राज करने का तो  हर किसी के मन में ख्याल है।। दूध-दही नहीं अब खून की नदियां यहां बहती है। कैसे बताऊं राम के इस देश में जनता कैसे रहती है।। अब गदा उठाओ या पूंछ में आग लगाओ, कुछ भी करो देश के रावणों से हमें बचाओ।। विनोद विद्रोही 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in Twitter@vinodvidrohi

नियम-कानून सब तुम्हारे अधीन है...

सांसद थप्पड़कांड: एयर इंडिया के 60 साल के उस बुजुर्ग के दर्द को शब्द देने की कोशिश। तुम कोई आम जन तो थे नहीं, जो हवा जेल की खाते। तुम तो ठहरे खास जन भला तुम्हारे लिये, हवालात कहां से लाते।। तमाचा मारो, मारो जूता-चप्पल या करो जुर्म जो संगीन है। सत्ता पर तुम काबिज हो, नियम-कानून सब तुम्हारे अधीन है।। समझ सको तो समझ लो ये बात बड़ी महीन है। बड़ा बेरंग अंत होगा इसका, जो दुनिया तुम्हें आज लग रही रंगीन है।। विनोद विद्रोही 🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁 पसंद आए तो शेयर करें संपर्क सूत्र - 07276969415 नागपुर, Blog: vinodngp.blogspot.in

वो गोदी में जा बैठे हैं चीन के....

जो हमेशा से,सांप रहे हैं आस्तीन के। वो अब गोदी में जा बैठे हैं चीन के।। पाकर साथ चीन का वो जश्न मानते हैं, उत्सुकता का। वो क्या जाने ये परिचय है उनकी, नपुंसकता का।। कश्मीर की लालच में गर यूं चीन के, आलिंगन में जा बैठोगे।। वह दिन दूर नहीं, जब पाकिस्तां को चीनीस्तां बना बैठोगे।। विनोद विद्रोही

इस धरा के कण-कण में श्रीराम बसे हैं...

हम सब के अंतकरण में श्रीराम बसे हैं, समय के घूमते इस चक्र के छण-छण में श्रीराम बसे हैं।। राम के आस्तित्व पर सवाल उठाने वालों, नज़रों को जरा पवित्र करो, इस धरा के कण-कण में श्री राम बसे हैं।। विनोद विद्रोही राम नवमी की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकमनाएं।। जय श्रीराम।

देश कब तक चलेगा आरक्षण की बैसाखी पर...

अक्सर चिंतित हो उठता हूं इस बेतुकी परिपाटी पर , आखिर देश कब तक चलेगा आरक्षण की, बैसाखी पर।। जितनी प्रतिभायें खाक हुई है इस सुविधा की बाती पर, उतने ज़ख्म दिये हैं तुमने भारत मां की छाती पर।। आरक्षण के ये पासे फेंके जाते हैं दिल्ली के दरबारों से, एक धोखा सा लगते हैं ये समानता के अधिकारों से।। कब तक आरक्षण बांटोगे तुम जाति के इन बाज़ारों में, देना ही है तो दे दो इसे आर्थिक आधारों में।। संविधान की कसमों को भूलकर ऐसे तुम ऐंठे हो, जिस डाली को कब का कट जाना था, उसपर झूला डाले बैठे हो।। आरक्षण के बल पे भले तुम आज अर्जुन बन जाओगे, लेकिन याद रहे कभी एकलव्य से श्रेष्ठ ना कहलाओगे।। विनोद विद्रोही

ये मत समझ तेरे किए से अंजान था...

ये मत समझ की तेरे किए से अंजान था, खामोश रहना दिल के जज्बातों का अरमान था॥ जिसे बड़ी आसानी से तोड़कर चले गये तुम, वो कुछ और नहीं, मेरे भरोसे का मकान था।। विनोद विद्रोही